Showing posts with label एक चाय की प्याली --68. Show all posts
Showing posts with label एक चाय की प्याली --68. Show all posts

Thursday, 4 March 2021

एक चाय की प्याली --68

बच्चे एक-एक कर
घर से बाहर निकल रहें हैं
अपना भविष्य संवारने
अच्छे कॉलेजों में पढाई करने।

दो साल हो गए
अभिषेक को वैलोर गए
एक बार मिला था
पिछले दो सालों में।

पूजा अमेरिका जा रही है
बारहवीं पास कर के
अभी उमर ही क्या है
केवल सत्रह साल।

गौरव और राधिका
आज बैंगलोर जा रहे हैं
कहते हैं वहाँ पढ़ाई अच्छी है।

सारे बच्चे बिछुड़ रहे हैं
अब वो नहीं खेलेंगे मेरे साथ
नहीं पूछेंगे पास आकर
मुझ से कोई बात।

उनकी स्मृतियाँ मन में संजोए
मेरी उँगलियाँ चलती रहेगी
कंप्यूटर की 'की-बोर्ड' पर
आँखें जमी रहेंगी स्क्रीन पर

कोई चुपचाप आ कर
रख जाएगा मेरे बगल में
एक चाय की प्याली
या कॉफी का मग। 

OK