Tuesday 2 March 2021

पुराने दोस्तों के साथ ---119

पुराने दोस्तों के साथ 
बिताये लम्हों की एक तस्वीर 
आज फाइलों में दबी मिल गईं। 

तस्वीर जो समेटे हैं मेरे 
जीवन के अनमोल पलों और 
विशेष यादों को। 

कुछ यादें तो आज भी ताजा हैं  
मगर कुछ धूमिल हो गईं 
समय के साथ-साथ। 

कुछ दोस्त तो बिछुड़ भी गए 
मगर कुछ अभी भी 
इंतजार में हैं। 

कभी कोई मिल जाता है 
जिंदगी के राहे सफर में  
किसी मोड़ पर। 

तो शुरु हो जाती है 
हँसी-ठिठोली और 
पुरानी यादों की गुगली। 

चलती है बातें लम्बी 
नहीं खत्म होती 
यादों की डोर झटपट। 

किसने क्या पाया और 
किसने क्या खोया का 
बन जाता है एक तलपट। 

ok 





No comments:

Post a Comment